विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मुख्यमंत्री ने देवरिया में 480 करोड़ की लागत से 223 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने देवरिया में 480 करोड़ की लागत से 223 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया लोकार्पण

केएमबी अविनाश चंद्र चतुर्वेदी


 देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 480 करोड़ की लागत से 223 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही भलुअनी ब्लॉक के बहोर धनौती में स्वर्गीय मरजादी देवी नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा-कृषि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चाबी एवं छात्राओं में स्मार्ट फोन का भी वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। 03 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साईकिल वितरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि मुनीयो एवं संतो की परम्परा से जुडे देवताओं के अरण्य के रुप में किसी काल खण्ड में जाने वाला यह देवरिया जनपद की धरा को, जिसे बाबा राघव दासजी ने और महर्षि देवराहा बाबा ने अपने तप और साधना से एक नई उचाईयों तक पहुॅचाया। आज इस धरा को नमन करता हॅू। कोविड काल में विपरित परिस्थितियों में कैसे कार्य किया जाता है इसके लिए आज भारत को आदर्श के रुप में देखा जाता है और भारत के अन्दर सुशासन का मॉडल है। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश ने कार्य करना प्रारम्भ किया है। देवरिया हमारे घर के आंगन जैसा है। पूर्व में भी बेहिचक देवरिया आने में कोई संकोच नही होता था। सब अपने लोग है अपनी लोगो के समाधान होना चाहिये। उस समय भी हम सभी के साथ थे। आज मोदी के नेतृत्व में विकास की योजनाये तेजी के साथ हर घर में पहुॅची है। उन्होंने कहा कि हम बैतालपुर चीनी मिल कांप्लेक्स बनाने के लिए प्रयासरत हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 01 अप्रैल 2023 से आज 9 दिनो के भीतर 10 दिनों के भीतर सर्वाग्रीण इतिहास बना है। मेंडिकल कालेज ट्रामा सेन्टर, जिला अस्पताल भी बनना है। आईटीआई आदि का कार्य भी होना है। ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा अच्छे शासन के साथ महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर खोले गये है। जब से उत्तर प्रदेश की कमान संभाले हैं बिना भेदभाव के बिजली प्रदान की जाती है। सडक में सुधार हुआ है। कानून व्यवस्था सहित पूर्वान्चल में सर्वाग्रीण विकास हो रहा है। आयोजित इस कार्यक्रम को बरहज विधायक दीपक मिश्रा, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, बास गांव सांसद कमलेश पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष पं0गिरीश चन्द्र तिवारी, एमएलसी रतनपाल सिंह,  पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, भाजपा पदाधिकारी सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक फाजिल नगर गंगा सिंह कुशवाहा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भारी जन समूह उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال