बङी खबर! भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे अपडेट: समर सिंह को गाजियाबाद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

बङी खबर! भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे अपडेट: समर सिंह को गाजियाबाद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

केएमबी संवाददाता

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह और आकांक्षा रिलेशनशिप में थे। अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार समर सिंह को ठहराया है। अब देखना होगा सिंगर से पूछताछ के बाद ये सुसाइड केस कितना सुलझता है। समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। आकांक्षा भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال