विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

स्थापना दिवस में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष: पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया

स्थापना दिवस में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष: पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया

केएमबी ऋतिक मिश्र

सुलतानपुर। दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी ने 43 वां स्थापना दिवस जिले के 26 मण्डल व 1672 बूथ केन्द्रों पर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।मुख्यालय स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय पर संगठन जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पदाधिकारियों के साथ झंडा फहराया। इसके बाद जिला कार्यालय सहित बूथ स्तर तक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण इंटरनेट के माध्यम से सुना। इसके पूर्व नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं व शुभचिंतकों को स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 43 वर्ष हो रहे है। इन 43 वर्षों में भाजपा ने विचारधारा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं के बल पर शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चल रही भाजपा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा राजनीति कुर्सी के लिए नहीं, दबों कुचलों, वंचित, शोषित व पिछड़े समाज की सेवा व उत्थान के लिए कर रही है। इस दौरान पयागीपुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने वाल राइटिंग कर 'एक बार फिर से भाजपा सरकार' का नारा लिखा। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पार्टी अपना स्थापना दिवस 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह के तौर पर मनाएंगी। शुक्रवार को युवा मोर्चा द्वारा चिकित्सा शिविर व सहभोज का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया 1671 बूथों पर 5617 कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी फहराया। विभिन्न बूथो पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, जिला मंत्री राजेश सिंह, भाजपा नेता एलके दूबे, मनोज श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, सुनील सोनी आदि शामिल हुए।विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, संदीप सिंह, भोलानाथ अग्रवाल, आनन्द द्विवेदी, आलोक आर्य, सुनील वर्मा, प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, बबिता तिवारी, अखिलेश जायसवाल, संजय सोमवंशी, गांधी सिंह, अजय सिंह लीडर, उपमा शर्मा, चन्दन नारायण सिंह, डाॅ रामजी गुप्ता, रेखा निषाद, राम अभिलाष सिंह, डाॅ संतोष सिंह, रमेश सिंह टिन्नू, अरूण सिंह सभासद, रवि श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, विनोद कुमार पाण्डेय, इन्द्रदेव मिश्र, अनिल बरनवाल, आत्मजीत जीत सिंह टीटू, संदीप गुप्ता, विनोद मिश्रा, संतोष दूबे, अयोध्या प्रसाद वर्मा, सतीश सिंह, धर्मेन्द्र द्विवेदी, सजन लाल कसौधन, प्रदीप बरनवाल, रचना अग्रवाल, डाॅ रामचरित पाण्डे, अशोक वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अरूण तिवारी, निर्भय सिंह, प्रदीप मिश्र, मोहित साहू आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال