भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण में गिरफ्तार समर सिंह पुलिस रिमांड पर

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण में गिरफ्तार समर सिंह पुलिस रिमांड पर

केएमबी संवाददाता

वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या के मामले में पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं समर सिंह के भाई संजय सिंह की तलाशी की जा रही है। समर सिंह पर अकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अकांक्षा दुबे के आत्महत्या के बाद से समर सिंह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। वाराणसी पुलिस ने समर को गाजियाबाद के सीजेएम में कोर्ट में पेश किया। समर को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस ने अदालत से 24 घंटे की ट्रांजिड रिमांड मांगी। वहीं कोर्ट ने पुलिस को सिंगर की रिमांड दे दी है। कोर्ट ने समर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर बनारस भेजा। वाराणसी पुलिस समर सिंह को वाराणसी लेकर जा रही है। अब 24 घंटे के भीतर समर सिंह को वाराणसी की संबंधित कोर्ट में पेश करना होगा।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال