भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत के पहले के वायरल वीडियो में रोते हुए समर सिंह पर लगाई थी यह आरोप

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत के पहले के वायरल वीडियो में रोते हुए समर सिंह पर लगाई थी यह आरोप 

केएमबी प्रदीप श्रीवास्तव

वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया है, जो सबको हैरान कर देगा। इस वीडियो में आकांक्षा दुबे, समर सिंह पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। आकांक्षा दुबे रोते हुए कह रही हैं कि मैंने क्या गलती की है मुझे नहीं पता, लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूं। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है। वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आकांक्षा दुबे ने मौत से कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेट्स पर इसे शेयर किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो की सत्यता की जांच में वाराणसी पुलिस जुट गई है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال