2

नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने दिखाई ताकत, अलका सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने दिखाई ताकत, अलका सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
   
केएमबी प्रदीप श्रीवास्तव
 देवरिया। जिला पंचायत के कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नगर पालिका परिषद देवरिया के लिए भाजपा उम्मीदवार अलका सिंह ने पार्टी के साथ पूरा दमखम दिखाते हुए अपना नामांकन किया नामांकन के दौरान सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया समेत भाजपा के बहुत सारे नेता उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए 14 पर्चे दाखिल किए गए जिसमें भारतीय जनता पार्टी से अलका सिंह, सुभाष बादी भारतीय समाज पार्टी से बासमती यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मनोरमा कुशवाहा, आजाद समाज पार्टी से मधु देवी, आम आदमी पार्टी से मीरा सिंह, समाजवादी पार्टी से इंदु देवी, बहुजन समाज पार्टी से शांति देवी और निर्दल के रूप में मंजू गुप्ता, शिल्पी मोदनवाल, पूनम राव, आशा देवी, कृष्णावती, सविता देवी और उर्मिला कुशवाहा ने अपने पर्चे दाखिल किए।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6