विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह जनता दर्शन के जरिये हुये लोगों से रूबरू

विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह जनता दर्शन के जरिये हुये लोगों से रूबरू

केएमबी मो0 अफसर

सुल्तानपुर। इलाके के लोगों की समस्याएं सुनने और उसके निस्तारण के लिये सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह कटिबद्ध हैं। विनोद सिंह लगातर लोगों से संपर्क तो करते ही हैं साथ ही उनके सुख दुःख में शामिल हो उन्हें अपनत्व का अहसास भी कराते नजर आ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैम्प कार्यालय पर इलाके की जनता जनार्दन से रूबरू हुये। इस दौरान उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी, साथ ही उसके निस्तारण के तत्पर दिखाई दिये। खुद सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर समस्यायें निस्तारित करने और वापस उसे बताने की बात उन्होंने कही। इसके साथ ही पूर्व मंत्री क्षेत्र से आये सम्भ्रान्त लोगों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनका हाल चाल लिया। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर चर्चा भी की। विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि जन जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले, उनके चेहरों पर मुस्कान आये यही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान संदीप गुप्ता सभासद, मिंटू सिंह बांसी, बब्लू सिंह प्रधान रामनगर, मनीष जायसवाल सभासद, प्रदीप सिंह पूर्व प्रमुख कूरेभार जनप्रतिनिधि सहित तमाम लोगों ने उनसे मुलाकात की।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال