विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मजदूरी का पैसा ग्राम प्रधान व उनसे संबंधित के खाते में भेजकर किया जा रहा है सरकारी धन का बंदरबांट

मजदूरी का पैसा ग्राम प्रधान व उनसे संबंधित के खाते में भेजकर किया जा रहा है सरकारी धन का बंदरबांट

BDO भदैया व BDO दूबेपुर मजदूरी का पैसा प्रधान व उनके संबंधित के खाते में जाने को लेकर नहीं दे रहे हैं  समुचित जवाब

केएमबी रुखसार अहमद
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार रोकने की चाहे जितनी मुहिम चला ले लेकिन उनके नुमाइंदे उनकी भ्रष्टाचार मुक्त योजना में पलीता लगाने से बाज नहीं आने वाले हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि मजदूरों की मजदूरी का पैसा जो मजदूरों के खाते में जाना चाहिए उसे ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से ग्राम प्रधान अथवा ग्राम प्रधान से संबंधित किसी अन्य व्यक्ति के खाते में भेजा जा रहा है। इसके संबंध में वीडियो भदैयां और वीडियो दुबेपुर से वार्ता की गई तो उनके द्वारा जांच करवाने की बात की गई, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई भी जानकारी इन हुक्मरानों द्वारा नहीं प्रदान की गई। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में वीडिओ भदैंया ने सचिव से जवाब तलब करने की बात कर रहे हैं तो मामले को वीडिओ दूबेपुर मामले को लटकाते नजर आ रहे हैं। मामला भदैंया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बालमपुर व बभनगवां तथा दूबेपुर ब्लॉक के बंधुआ कला ग्राम पंचायत का है। जहां सचिवों वा ग्राम प्रधान के साठगांठ से बड़े पैमाने पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है इस मामले में खंड विकास अधिकारी भदैया से तथा खंड विकास अधिकारी दुबेपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया मामला मेरी जानकारी में नहीं था आपके माध्यम से जानकारी मिली है। यदि ऐसा हुआ है तो शासन के नियम विरुद्ध है मामले की जांच की जाएगी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद खंड विकास अधिकारी भदैंया ने भ्रष्ट सचिव से जवाब तलब किया है लेकिन सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी खंड विकास अधिकारी दूबेपुर द्वारा अभी तक बंधुआ कला मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। अब देखना यह है कि अधिकारियों द्वारा भ्रष्ट सचिव व ग्राम प्रधानों पर कार्यवाही की जाती है या हमेशा की तरह जांच के नाम पर ही मामले को ठंडा कर दिया जाता है यह बड़ा सवाल है।

इन ग्राम पंचायतों में सचिव व ग्राम प्रधान डकार रहे हैं मजदूरों की मजदूरी

ब्लॉक दुबेपुर की ग्राम पंचायत बंधुआ कला में वित्तीय वर्ष 2022 व 23 मजदूरी का विवरण- 3 अप्रैल 2022 को ग्राम प्रधान अफसाना बानो के खाते में 24,437 रुपए किया गया। 3 मई 2022 को 36,156 भेजा गया। 11 मई 2022 को 18,172 भेजा गया। 1 सितंबर 2022 को 85,557 ग्राम प्रधान के खाते में भेजे गए।

ग्राम प्रधान के सहयोगी के खाते में किए गए मजदूरी भुगतान का विवरण

13 नवंबर 2022 को मोहम्मद आलम के खाते में 22,200 भेजा गया।

11 मार्च 2023 मोहम्मद आलम के खाते में 136,906 रुपए भेजा गया। लालजी विश्वकर्मा के खाते में 43,539 रुपए भेजा गया। 13 मार्च 2023 को लालजी विश्वकर्मा के खाते में 81,366 रुपए भेजा गया। मोहम्मद आलम के खाते में 90000 रुपए भेजा गया।


वित्तीय वर्ष 2022-23 में भदैंया ब्लॉक के ग्राम पंचायत बालमपुर में किए गए मजदूरी भुगतान का विवरण

19 मई 2022 को ग्राम प्रधान संगीता गुप्ता के खाते में 17,959 रुपया भेजा गया। 22 जुलाई 2022 को 30025 भेजा गया। 1 अक्टूबर 2022 को 21,372 रुपया भेजा गया। 20 अक्टूबर 2022 को 9,377 रुपए भेजा गया। 12 नवंबर 2022 को 5,600 रुपए भेजा गया। 23 नवंबर 2022 को 53,264 रुपए भेजा गया। 14 मार्च 2023 को19,377 रुपए भेजा गया।

29 मार्च 2023 को ग्राम प्रधान के सहयोगी सौरभ गुप्ता के खाते में रुपए 48,990 भेजा गया।

भदैयां ब्लाक की ग्राम पंचायत बभनगवां में वित्तीय वर्ष 2022-23 में किए गए मजदूरी भुगतान का विवरण

8 अक्टूबर 2022 को ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश के खाते में 8946 रुपए भेजा गया।

25 नवंबर 2022 को 2135 रुपए भेजा गया।

16 जनवरी 2023 को 24,495 रुपए रुपए भेजा गया।


यह तो मात्र एक बानगी है यदि इन ग्राम पंचायतों में सक्षम अधिकारियों से जांच कराई जाए तो नाली खड़ंजा स्ट्रीट लाइट आदि कराए गए कार्यों में बड़ा घोटाला खुलकर सामने आएगा। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि प्रकरण गंभीर है, मामले में जांच करवा कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال