2

कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मंडल जोन में किया गया शामिल

कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मंडल जोन में किया गया शामिल

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुल्तानपुर। गुरुवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक जनपद प्रभारी अनीश खान की मौजूदगी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न की गई। नगर पालिका परिषद लंभुआ व कोइरीपुर से घोषित कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने हेतु रणनीति तैयार की गई, तो वहीं बैठक में वरिष्ठ नेताओं को दी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन कर करने की अपील की गई। पार्टी द्वारा घोषित नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी वरुण मिश्रा ने कहा पार्टी के संघर्ष की बदौलत उन्हें टिकट देकर जो भरोसा शीर्ष नेतृत्व ने जताया है मैं उस भरोसे को कायम पार्टी की जोड़ी जीत का परचम सुनिश्चित करेंगे। जनता की सेवा करने के लिए कांग्रेस परिवार के साथ मैदान में उतर पड़े। सभी के सहयोग से पालिका के चुनाव में जनता का भरोसा जीत कर कांग्रेस का परचम लहराया जाएगा। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार जनता की समस्याओं को लेकर एक संकल्प पत्र जारी किया गया है जिसको लागू कर आदर्श शहर की कांग्रेस की सोच को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से इस विजय अभियान में जुट जाने का आवाहन किया। प्रभारी सचिव मो अनीस खां ने कहा निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन गंभीर है टिकट के बंटवारे में हमने सभी पर बढ़त बनाई है वरुण मिश्रा अतहर नवाब व अनिल बरनवाल के रूप में समाज में जनता के दुख दर्द को बांटने व  हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाले नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से शहर की जनता में उत्साह है। निवर्तमान चेयरमैन व उनके पति की भ्रष्टाचार की शैली को भाजपा का मौन समर्थन था 5 साल तक जनता सफाई बिजली पानी आदि समस्याओं से जूझती रही। पालिका में कई वित्तीय अनियमितताएं व भ्रष्टाचार 5 साल तक चर्चा में रहे जनता नगर पालिका में भाजपा के शासन से ऊब चुकी है और विकल्प की तलाश कर रही है कांग्रेसियों के लिए यह सुनहरा अवसर है जहां देश में अन्याय अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ राहुल गांधी संघर्ष कर रहे है वही शहर की जनता भी 5 साल तक उपेक्षित रही शहर के चौमुखी विकास के लिए जनता कांग्रेस की ओर देख रही हैं। यहां जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ व्यूह रचना की गई है, पदयात्रा के दौरान जनता का अपार समर्थन मिल रहा है उन्हें भरोसा है जनता शहर के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की रणनीति में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से पांच मंडलों का गठन किया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, कांग्रेस का घर घर जाने का अभियान शुरू हो चुका है, जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। निश्चित ही वरुण मिश्रा और कांग्रेस पार्टी पर जनता अपनी मुहर लगाएगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश त्रिपाठी निकलेश सरोज लाल पद्माकर राहुल त्रिपाठी रणजीत सिंह सलूजा कामरान जफर सिराज अहमद जीशान अहमद सिराज सिद्दीकी शहीद खालिद शीतला प्रसाद साहू आदि लोग मौजूद रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6