ग्रामीण अंचल में आयुर्वेद अपनाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

ग्रामीण अंचल में आयुर्वेद अपनाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

केएमबी संवाददाता

जौनपुर। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। आज के दौर में अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से मानव जीवन पर पङ रहे हो रहे दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। रासायनिक दवाओं के प्रयोग से जहां एक तरफ तुरंत आराम तो मिल जाता है लेकिन अंग्रेजी दवाइयां कई तरह के दुष्प्रभाव मानव जीवन पर छोड़ जाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुर्वेद विशेषज्ञ संजय गुप्ता ने बताया कि वर्तमान परिवेश में लोग खानपान पर ध्यान न देने के कारण असमय विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। वर्तमान परिवेश में मानव प्रदूषित भोजन के कारण हृदयाघात, रक्तचाप, शुगर, गठिया आदि गंभीर रोगों से ग्रसित नजर आ रहे हैं, जिसका कारगर इलाज केवल और केवल आयुर्वेद से ही संभव है। सरकार द्वारा आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जागरूकता शिविर में मौजूद महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया। आयुर्वेद विशेषज्ञ संजय गुप्ता ने आयुर्वेद के द्वारा गंभीर बीमारियों के इलाज के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जगह जगह आयुर्वेद वैलनेस सेंटर की स्थापना करने के लिए प्रयासरत है ताकि गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का कारगर इलाज प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से किया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष मौर्य, मीरा देवी, लालती यादव, विजयलक्ष्मी का भरपूर सहयोग रहा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال