विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने जिले में किया जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने जिले में किया जोरदार स्वागत

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का प्रथम जनपद आगमन पर जनपद के कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बीते बुधवार को पदभार ग्रहण किया, उसके बाद रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बाईरोड होते हुए लखनऊ से सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी (काशी) के लिए रवाना हो रहे थे, प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन को लेकर जनपद के कांग्रेसियों ने स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष योगेश सिंह के पयागीपुर बाईपास स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीश खा, महासचिव एवं प्रभारी सुल्तानपुर विवेकानंद पाठक,जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगेश सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्सापूर्वक कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद अजय राय जिंदाबाद आदि नारे लगाए। तत्पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेताओं से मुलाकात करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।उसके बाद श्री राय वाराणसी काशी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्र, ओपी चौधरी, लक्ष्मी कांत मिश्रा, प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, इंतजार अहमद पिंटू, मोबीन अहमद, मनोज तिवारी, सिराज अहमद भोला, वरुण मिश्रा, अनवर अंसारी, मिर्जा अकरम बेग, कमर खान, मोहित तिवारी, आवेश अहमद, ममनून आलम, हर्ष नारायण मिश्र, सुरेंद्र सिंह, नंदलाल मोर्य, शक्ति तिवारी, विभु पांडे, चंद्रभान सिंह चुना उस्मान खान, नफीस पठान, नफीस फारुकी, दिग्विजय सिंह, पंकज, जनेश्वर उपाध्याय, दीपक सोनी, राजेश तिवारी, गुलाम मोईनुद्दीन, अरुण तिवारी, मानस तिवारी, मानिक श्रीवास्तव, योगेश पांडे, तेज बहादुर पाठक, अमोल वाजपेई, डीसी पांडे, ए विनोद बलुआ, शिवपूजन सिंह  ईशान अहमद, पवन मिश्र कटावा, पवन मिश्रा नन्हे आदि लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال