विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

इंडिया गठबंधन में रार: कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा कि सपा नहीं कर रही है गठबंधन धर्म पालन

इंडिया गठबंधन में रार: कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा कि सपा नहीं कर रही है गठबंधन धर्म पालन

केएमबी सौरभ शुक्ला

लखनऊ। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर गठबंधन धर्म पालन न करने का आरोप लगाया है।बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।अजय राय ने कहा है कि घोसी जीतने वाले किसी भ्रम में ना रहें।कांग्रेस के नेतृत्व में गठित हुए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया का यूपी में क्या असर होगा, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन यह तय है कि अजय राय के बयान से यूपी में सियासी पारा बढ़ने वाला है। घोसी उपचुनाव का नतीजा आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बुधवार को मऊ पहुंचे। यहां अजय राय ने कहा कि हाल ही में घोसी सहित सात सीटों पर उपचुनाव हुए। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर अगर समाजवादी पार्टी साथ देती तो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती। अजय राय ने कहा कि बागेश्वर में सपा का कोई अस्तित्व नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने प्रत्याशी उतारा।यही कारण रहा कि कांग्रेस को हार मिली। अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए घोसी उपचुनाव में सपा का साथ दिया।अजय राय ने कहा कि घोसी उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली पार्टी ये भ्रम में न रहे कि उसने अपने दम पर मैदान फतह की है।कांग्रेस के सहयोग की देन है कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत हुई। अजय राय ने कहा कि बागेश्वर सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतार कर गठबंधन को दरकिनार किया। हमारा प्रत्याशी बागेश्वर में मात्र 1600 वोटों से हारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने गठबंधन धर्म से परे जाकर वहां पर अपना प्रत्याशी उतारा,जिसे 2200 वोट मिले। वहीं घोसी में कांग्रेस पार्टी ने अपने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी को पूरा सहयोग दिया। नतीजा सबके सामने है। सपा प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया। ऐसे में हम कह सकते हैं कि समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बुधवार को मऊ जिला मुख्यालय पहुंचे। एक कार्यक्रम में जाने के दौरान नगर के भीटी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।अजय राय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरे मजबूती के साथ देश में जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है। देश और प्रदेश की तानाशाह सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर है। अजय राय ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की जीत होगी। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस जनता, छात्र, बेरोजगार, गरीब और मजलूमों की आवाज बनकर इस समय सड़क पर संघर्ष कर रही है। आने वाले दिनों में भी संघर्ष करती नजर आएगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम, राजकुमार सिंह, घनश्याम सहाय आदि लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال