ट्राली और पिकअप की टक्कर में चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

ट्राली और पिकअप की टक्कर में चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

केएमबी संवाददाता
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना सामने आ रही है। ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना कानपुर के अफजलपुर गांव के पास होने की सूचना है। दरअसल, दो गाड़ियों की सीधी टक्कर के कारण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर स्थित सागर हाइवे पर यह दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों गाड़ियों की स्पीड काफी ज्यादा थी। दोनों वाहन चालकों ने सामने से आती गाड़ी को देखा तो वे अपने-अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाए। इस कारण यह भीषण दुर्घटना हुई।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال