नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं एवं दिए निस्तारण के आदेश

नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं एवं दिए निस्तारण के आदेश

केएमबी ब्यूरो

 सुलतानपुर 03 अक्टूबर। नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के प्रथम दिन आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। 
         जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
         इस अवसर मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र उपजिलाधिकारी संजीव कुमार सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال