विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जिला प्रशासन की नाकामी से हुआ देवरिया नरसंहार, घर मे पसरा खून, खौफनाक था मंजर



जिला प्रशासन की नाकामी से हुआ देवरिया नरसंहार, घर मे पसरा खून, खौफनाक था मंजर

केएमबी संवाददाता
देवरिया। जनपद के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को सुबह दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से पूरा पूर्वांचल दहल उठा है। एक ही घर से जब पांच लाशें निकली तो पत्थर दिल वालो का भी रुह काप उठा। हर तरफ खून के छीटें बिखरे पडे थे। किसी को धारदार हथियार से काटा गया था तो किसी को गोली मारी गई थी। मौका-ए-वारदात पर पसरा खून यह बंया कर रहा था कि बदले की आग मे हत्यारे इस कदर जले हुए थे कि उन्हें मासूम बच्चो पर भी तरस नहीं आया। गांव में पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया है।
 प्रदेश के जनपद देवरिया में हुए इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर शब्दभेदी बाण का हमला बोल दिया है। प्रमुख सचिव व एडीजी लाँ एंड आर्डर मौके पर पहुचकर घटना की जानकारी ली वही सीएम योगी पल पल का अपडेट ले रहे है।
देवरिया में 6 लोगों की नृशंस हत्या से पूरा प्रदेश दहल उठा. यहां जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों को निर्मम तरीके से मार डाला गया। फिलहाल, पूरा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। खुद प्रमुख सचिव और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मौके पर पहुंचे हैं। सीएम योगी भी पल-पल के अपडेट ले रहे हैं। यहां जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भूमाफिया के परिवार वालों ने एक ही परिवार के  पांच लोगों को निर्मम तरीके से मार डाला गया। पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे का गला काटा गया फिर गोली मारी गई। हत्यारो ने मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा। घायल तेरह वर्षीय अनुपम का इलाज गोरखपुर चल रहा है जहां वह जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है।  
एक नजर पूरे मामले पर
वारदात रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के परिवार के बीच तकरीबन आठ साल से चले आ रहे जमीनी रंजीश, विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है। प्रेम यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य का रिश्ता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू यादव यादव से गहरा संबंध था। उसका और सत्य प्रकाश का जमीन को लेकर लंबे समय से झगड़ा चला आ रहा था। सोमवार को सुबह जैसे ही प्रेम यादव की लाश मिली। इस जमीनी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। हुआ यह कि प्रेम यादव का शव देखकर उसके परिजन भड़क उठे। उन लोगों का शक सीधे सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर गया। हालांकि, अभी तक प्रेम यादव की हत्या किसने की और क्यो की, स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन बदले की आग में प्रेम यादव के परिजनों ने धारदार हथियार और बंदूक से लैस होकर सत्य प्रकाश दूबे के घर पर धावा बोल दिया। यादव परिवार को लोगो ने धारदार हथियार से पहले हमला किया फिर गोली मारकर सत्य प्रकाश समेत घर के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। एक गांव में छह लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन डीएम एसपी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा की मौत हो गई थी. वहीं 8 वर्षीय अनुपम  हालत गंभीर है। 
घर मे पसरा खून खौफनाक था मंजर
घटना के बाद जब पुलिस सत्य प्रकाश दुबे के घर में दाखिल हुई तो वहां का मंजर खौफनाक था। पूरा घर खून से सना हुआ था. चारों तरफ खून ही खून पसरा हुआ था। लाशें इधर-उधर बिखरी हुईं थीं. इस बीच गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए  कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक ज्यादातर हमलावर भाग गए थे। 
गांव मे पुलिस का पहरा
घटना के बाद गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने हर स्तर से तैयारी की है।
*घटनास्थल पहुंचे प्रमुख सचिव और एडीजी*
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर एडीजी जोन, कमिश्नर, डीएम-एसपी के अलावा यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और एडीजी प्रशांत कुमार भी पहुंचे हैं। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।  इधर, डीजीपी ने देवरिया के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।घटनास्थल से जानकारी देते हुए एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि अब तक चौदह लोगों को हिरासत में लिया गया है उसने पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक सत्य प्रकाश दुबे के भाई की जमीन दूसरे पक्ष के प्रेम यादव ने खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर प्रेम यादव और सत्यप्रकाश दुबे के बीच चल रहे विवाद में प्रेम यादव बाइक से दुबे के घर पहुंचे थे जिनकी हत्या कर दी गई। बाद में दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश दुबे, पत्नी किरन देवी, बेटी नंदिनी, सलोनी और बेटा गांधी की धारदार हथियार से हत्या की गई। उन्होंने तल्ख लहजे मे कहा कि पुलिस स्तर पर लापरवाही सामने आई तो अफसरों पर भी कार्रवाई की जायेगी। 
सीएम योगी बोले- नही बख्शे जायेगें आरोपी, होगी कठोर कार्रवाई
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के भी निर्देश दिए. इसके साथ ही कमिश्नर व आईजी को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विपक्ष हुआ हमलावर
देवरिया हत्याकांड पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए हत्याकांड की तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा- "देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। एक उच्च स्तरीय जांच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जांच तत्काल हो."
*जंगलराज है इस्तीफा दें सीएम और उप सीएम- कांग्रेस*
इस घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- "ये जंगलराज है। सरकार पूरी तरह से विफल है। मुख्यमंत्री जी को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। "वहीं, यूपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा- "प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी बदहाल हो गई है कि छोटे-मोटे विवाद में भी निर्भय होकर सरेआम छह लोगों की हत्या कर दी जाती है। न कानून का भय न सम्मान।" 
देवरिया विधायक बोले
बीजेपी से देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर लिखा- रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के फ़तेहपुर में हुई नृशंस घटना से हृदय व्यथित है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है। इस प्रकार की घटना क़तई स्वीकार्य नही है। घटना की गहन जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। दो़षी कतई बख्शे नहीं जाएंगे। इस प्रकरण में राजस्व व पुलिस प्रशासन के लोगों की भी जवाबदेही सुनिश्चित कराई जाएगी।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال