प्राथमिक विद्यालय रसीदपुर कनैटा का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

प्राथमिक विद्यालय रसीदपुर कनैटा का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

केएमबी ब्यूरो राजकिशोर

 फिरोजाबाद 26 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी, दीक्षा जैन द्वारा प्रा0वि0 रसीदपुर कनैटा, विकास खण्ड फिरोजाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में पंजीकृत 99 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 63 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये गये तथा समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 50 प्रतिशत निपुण होने की स्थिति से अवगत कराया गया तथा मार्च, 2023 तक निपुण विद्यालय बनाये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में एम0डी0एम0 का सैम्पल नहीं मिला। रसोई घर में समुचित साफ-सफाई नहीं पायी गयी। शौचालय में टाइलीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال