उपजिलाधिकारी लंभुआ से वार्ता न होने से किसान संगठन में भारी आक्रोश

उपजिलाधिकारी लंभुआ से वार्ता न होने से किसान संगठन में भारी आक्रोश

केएमबी शिव कुमार दुबे
सुल्तानपुर। उपजिलाधिकारी लम्भुआ की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट की वार्ता लम्भुआ तहसील सभागार में होना था जहां लम्भुआ ब्लाक के जेई नायब तहसीलदार वा भदैया के जेई एवम किसान यूनियन के जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे, तहसील उपाध्यक्ष अरविन्द उपाध्याय, तहसील संगठन मंत्री नानकू कनौजिया, तहसील प्रभारी राम आसरे दुबे, ब्लाक अध्यक्ष भदैया कृष्णकांत पाठक, नसीम, पवन मिश्रा, ब्रह्म देव मिश्र, गीता आशा, आदि भारी संख्या में किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट के नेता उपस्थित रहे जहां क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ई ओ लम्भुआ की उपस्थिति ना होने से किसानो में भारी आक्रोश व्याप्त रहा जहां दिन शुक्रवार को किसानो ने निर्णय लिया है कि यदि प्रशासन द्वारा किसानों की समस्या का निस्तारण अति शीघ्र नही किया जाता है।तो किसान यूनियन महापंचायत लगाकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन के साथ साथ उपजिलाधिकारी महोदय लम्भुआ की भी होगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال