WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य तय न होने से किसानों में भारी आक्रोश

वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य तय न होने से किसानों में भारी आक्रोश

 केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के गन्ना मूल्य का निर्धारण अभी तक न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गन्ना किसान अपने गन्ने को औने-पौने दामों में बेचने पर मजबूर हैं, गन्ना किसानों की परेशानियों के दृष्टिगत भारतीय किसान यूनियन आरजनैतिक संगठन के द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।  ज्ञापन की मुख्य मांग गन्ना किसानों की वर्तमान पेराई सत्र के लिये गन्ने का अविलंब मूल्य निर्धारित किया जाए। मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मूल्य निर्धारण में इतना विलंब आज तक कभी नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से मांग करती है कि वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ना का मूल्य अविलंब निर्धारित किया जाए अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन लामबंद आंदोलन को मजबूर होगा। इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन पर होगा। इस मौके पर मौजूद दर्जनों कार्यकर्ता जिला महामंत्री कर्मराज द्विवेदी, जिला प्रवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मीडिया प्रभारी रिजवान अहमद, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सैयद बेगम, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव पूजा दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष कूरेभार धर्मेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहपुर डॉ जाकिर खान, तहसील अध्यक्ष लंभुआ विजय अग्रहरी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال