विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

हर रंग में रंगी युवाओं की टोली, जमकर खेली होली, रंगों से सराबोर हुई बोरगांव

हर रंग में रंगी युवाओं की टोली, जमकर खेली होली, रंगों से सराबोर हुई बोरगांव

केएमबी श्रावण कामड़े
बिछुआ। नगर से लेकर गांव तक जमकर उड़े अबीर गुलाल अन्याय पर न्याय तथा बुराई पर अछाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन व रंगों का त्योहार होली नगर क्षेत्र बोरगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया। रविवार की देर रात म नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के चौक चौराहों पर लोगों ने जगह-जगह पंडितों के सानिध्य में विधि विधान के साथ होलिका एवं भक्त प्रह्लाद का पूजन कर होलिका दहन किया। आपसी सौहार्द का पर्व होली, शांतिपूर्वक मनाया गया। सुबह से चौक-चौराहों पर बच्चे बूढ़े और युवा होली खेलते नजर आये। सुबह से होली की शुरुआत हुई। हुड़दंगियों की टोली अबीर गुलाल में सराबोर थी। बच्चे बड़े सभी एक दूसरे पर रंग फेंकते देखे गए। गुलाल के साथ सभी अपने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सभी अपने हम उम्र के साथ एक दूसरे से गले मिलकर इस पर्व की खुशियां मनाई। आपसी द्वेष को भूलकर पर्व पर वार्डवासी भी अबीर-गुलाल के रंग में रंग गया। सोमवार को गली-मुहल्ले से लेकर चौराहों पर लाउडस्पीकर की धुन में नाच रहे लोग मस्ती में सराबोर रहे। होलियारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हर आने-जाने वालों पर रंगों की बौछार की गई। हर तरफ रंगों की मस्ती में लोग धमाल मचाते रहे। पारंपरिक तरीकों से त्योहार जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही नएपन के साथ इसे युवाओं ने मनाया। भोजपुरी गीतों से लेकर नए गानों पर बच्चे व युवा समेत सब झूमते नजर आए। महिलाओं ने भी ऐसे ही ग्रुप बनाकर होली का आनंद लिया। पड़ोसी महिलाओं के रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال