WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

हलियापुर पुलिस ने चुनाव एवं त्यौहार के दृष्टिगत फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

हलियापुर पुलिस ने चुनाव एवं त्यौहार के दृष्टिगत फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा
सुल्तानपुर। हलियापुर थाना पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को लोकसभा चुनाव और त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था और सुरक्षा का अहसास कराया।हलियापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अगुआई में केंद्रीय पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल की टीम ने थाना क्षेत्र के हलियापुर, काकरकोला, फ़त्तेपुर, उसकामऊ, तौद्धिकपुर, तिरहुत आदि बाजारों और बीच के गांवों में मार्च किया। मुख्य सड़क, बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच भी की गई। गश्त की अगुआई कर रहे थानाध्यक्ष हलियापुर प्रदीप कुमार सिंह ने आम जनता, व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत कर माहौल को जानने, समझने और सुरक्षा का भाव पैदा करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोकसभा चुनाव और आगामी त्योहारों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए गंभीर है। इस दौरान यदि कोई भी शरारती या अराजक तत्व आते हैं तो उनके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक रामजी, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल अनूप कुमार, हेड कांस्टेबल कुणाल, महिला कांस्टेबल रुचि आदि शामिल रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال