विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

पारितोष गुप्ता नगर अध्यक्ष व आकाश जायसवाल बने युवा जिलाध्यक्ष

पारितोष गुप्ता नगर अध्यक्ष व आकाश जायसवाल बने युवा जिलाध्यक्ष

केएमबी संवाददाता
 सुलतानपुर। जनपद में व्यापारियों के हितों के लिए सदैव अग्रसर रहने वाले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी जिला युवा कार्यकारिणी, नगर युवा कार्यकारिणी, नगर अध्यक्ष व नगर महामंत्री का मनोनयन प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के दिशा निर्देशन में व क्षेत्र प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पूर्ण हुआ। जिलाध्यक्ष विजय प्रधान की संतुती पर वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीश मिश्रा ने पारितोष गुप्ता को नगर अध्यक्ष, दीपक जायसवाल को नगर महामंत्री, युवा जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला युवा महामंत्री अंकित अग्रहरि, नगर युवा अध्यक्ष आशुतोष झा व नगर युवा महामंत्री रोहित चौरसिया को मनोनित किया गया। प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को संगठन के कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया। क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुऐ सदैव व्यापारीयों के हितों हेतु तत्पर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुऐ संगठन के बैनर तले जनपद के सभी व्यापारीयों के हित हेतु सदैव तत्पर रहने का वचन दिया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال