थाना बिछुआ में नए आपराधिक कानून को लेकर पुलिस ने किया जनसंवाद

थाना बिछुआ में नए आपराधिक कानून को लेकर पुलिस ने किया जनसंवाद

केएमबी श्रावण कामड़े
बिछुआ। बिछुआ में सोमवार को वृंदावन लान में नवीन आपराधिक कानून पर गणमान्य नागरिकों कि उपस्थित में चर्चा किया गया एवं गांव गांव जाकर नवीन कानून की जानकारी देने कहा गया है। बिछुआ थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा नवीन कानून कि विस्तृत जानकारी दी गई। जनमानस को जागरूक करने के लिए गांव में शिविर लगाकर जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधु से सहयोग प्रदान करने के लिए आग्रह किया गया। आगामी समय में स्कूल, कालेज, हाट बाजार में पुलिस देगी नवीन आपराधिक कानून की जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष रामचंद्र बोबडे, नगर परिषद उपाध्यक्ष मंगलेश दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत नागरे, जनपद पचायत उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे, रघुराज सिंह पटेल, रामसिंग पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रथ्वीराज सिंह ठाकुर, शिवराम चौरासिया, अधिवक्ता महीपाल चौपडे, भोजलाल वर्मा, खमारपानी चौंकी प्रभारी महेश अहिरवार गणमान्य नागरिक एवं समस्त पत्रकार पुलिस स्टाफ उपस्थिति रहा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال