WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

केएमबी श्रावण कामड़े
बिछुआ। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी यादव एवं आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. पूजा तिवारी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक भोजराज झरवड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम सरस्वती पूजन एवं वंदन की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण एवं संस्थान का परिचय व विजन के बारे में विस्तार से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. शाहिदा बेगम मंसूरी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. शशि उईके, डॉ. शिवानी सोनी डॉ. एसपी साकेत, डॉ. मदन ठाकरे, सूर्यकांत शुक्ला, नीरज कुमार, डॉ.नसरीन अंजुम खान, रामप्रकाश डेहरिया, डॉ.गौतम पाटिल, प्रदीप मालवीय, दुजारी बोसम प्राध्यापक गण एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहें और प्रथम दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال