WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

वंदे भारत पदयात्रा का संकल्प पूरा कर वापस लौटे आशुतोष पाण्डेय का कटका क्लब ने किया जोरदार स्वागत

वंदे भारत पदयात्रा का संकल्प पूरा कर वापस लौटे आशुतोष पाण्डेय का कटका क्लब ने किया जोरदार स्वागत

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था व सत्य क्रांति पार्टी के बैनर तले वंदे भारत पदयात्रा के संकल्प को लेकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले आशुतोष पाण्डेय का कटका खानपुर बाजार में जोरदार स्वागत किया उन्हें पर्यावरण मित्र सम्मान से विभूषित किया। साथ में पर्यावरण को सुरक्षा के लिए पौध रोपण कार्य किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कटका क्लब सामाजिक संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र किया और उन्होंने कहा कि आशुतोष पांडे ने 22 दिसम्बर 2022 को पर्यावरण की रक्षा के लिए एक अभियान चलाया, जिसके तहत उन्होंने 16 हजार कि.मी. पैदल यात्रा कर देश भर के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा। इस यात्रा के दौरान अब तक उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटका, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, कश्मीर तथा पंजाब की यात्रा की है। इस मौके पर उपस्थित सत्य क्रांति पार्टी के मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि हम सबको स्वस्थ रूप से जीने के लिए जिन चीजों की जरुरत पड़ती है वो पर्यावरण हमे देता है। लेकिन मानवों ने अपने लालच को पूरा करने के लिए पर्यावरण को इतना दूषित कर दिया है कि आज धरती पर सारे जीव जन्तु भुगत रहे हैं। सम्मान करने में मौजूद नीरज शर्मा, सुधीर यादव, त्रिभुवन नारायण सिंह, रीता निषाद, प्रितेश यादव, फूलचंद्र गौड़, ताड़क नाथ उपाध्याय, मस्तराम गौड़ रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال