बड़ोदरा में होने वाले खेलो इण्डिया वूमेंस लीग मे दिखेगा सिमोन की प्रतिभा का हुनर

बड़ोदरा में होने वाले खेलो इण्डिया वूमेंस लीग मे दिखेगा सिमोन की प्रतिभा का हुनर

 अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सिमोन शुक्ला के चयन से उत्साह

केएमपी संवाददाता 
सुल्तानपुर। युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा  अयोजित 19  से  22 सितंबर तक गुजरात के बड़ोदरा में होने वाली खेलों इंडिया वूमेंस लीग में प्रतिभाग करेंगी। बताते चलें सुल्तानपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिमोन शुक्ला का खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात में होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता वूमेंस लीग के लिए हो गया है। 19 से 22 सितंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सिमोन के चयन से उनकी माता संगीता शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए बताया बिटिया ने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री की खेलो इंडिया कार्यक्रम से कई खिलाड़ियों को नई उड़ान मिली है और उन्हें अपना कैरियर संवारने का मौका मिला है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ी खेल के जरिए देश की सेवा कर रहे हैं सिमोन इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को एक बार फिर साबित करेगी।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال