जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे डॉ0 शिव हरिविजय त्रिपाठी- "धीरू"

जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे डॉ0 शिव हरिविजय त्रिपाठी- "धीरू"

नन्दमहर में श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई समाजसेवी डॉ शिव हरिविजय त्रिपाठी की पुण्यतिथि

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। रविवार को अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना के नन्दमहर में प्रख्यात समाजसेवी रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी की 28 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के लोगों ने पहुंच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता व उनके पुत्र प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू ने किया था। रविवार को नन्द महर स्थित आवास के करीब स्थित स्वर्गीय डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू ने सपरिवार हवन पूजन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे अपने पिता जी के बताए रास्ते पर चल कर उनके अधूरे सपनों को साकार करने का काम करते रहेंगे।उन्होंने उपस्थित लोगों से भावनात्मक तौर पारिवारिक रिश्ता मजबूत रखने व संघर्ष की परिस्थिति में सदैव साथ खड़े रहने का वचन देते हुए कहा इसके लिए कोई भी त्याग करने को तैयार है। कार्यक्रम में पहुंचे न्याय विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव राम हरिविजय त्रिपाठी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें गरीबों का सच्चा हिमायती बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा पूर्व प्रत्याशी विमलेश सरोज जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव विजय यादव सत्य नारायण यादव गौरी प्रसाद मौर्य हनुमान बक्स पासी गोकुल चंद कौशल घनश्याम सिंह गिरीश यादव एडवोकेट अतुल सिंह विवेक द्विवेदी उत्कर्ष शुक्ल डीएन गुप्ता जीत बहादुर यादव भवानी प्रसाद पाल रामरूप यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال