WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

आला अधिकारियों ने सकुशल दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन हेतु किया रूट मार्च एवं दिए आवश्यक निर्देश

आला अधिकारियों ने सकुशल दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन हेतु किया रूट मार्च एवं दिए आवश्यक निर्देश

केएमबी संवाददातासुल्तानपुर। जिले का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव अपने अंतिम चरण में चल रहा है। विसर्जन शोभायात्रा को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐसे में जिला प्रशासन के सामने विसर्जन शोभायात्रा सहित मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न कराने की बड़ी चुनौती है। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ व पुलिस महीनिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या तथा जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को सकुशल सपन्न कराने एवं जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मय पुलिस बल रुट मार्च कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। आला अधिकारियों ने पूजा समितियों को सकुशल मूर्ति विसर्जन हेतु आश्वासन दिया है। इस दौरान यदि किसी ने किसी तरह की अराजकता फैलाई तो जिला प्रशासन उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। इसलिए अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि विसर्जन शोभायात्रा एवं मूर्ति विसर्जन प्रसन्नता पूर्वक संपन्न करायें।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال