एंजिल पब्लिक स्कूल खमरा में मनाया गया दीपोत्सव

एंजिल पब्लिक स्कूल खमरा में मनाया गया दीपोत्सव

केएमबी श्रावण कामड़े
खमरा, छिंदवाड़ा। दीपोत्सव के पर्व को आज एंजिल पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा बहुत हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम संचालक प्रवीण जैन के द्वारा मां लक्ष्मी ओर सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात स्कूल के बच्चो के मध्य रंगोली मेहंदी ओर चित्रकला पेपर क्राप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ का भाग लिया। संस्था के बच्चो के द्वारा भगवान राम सीता लक्ष्मण की वेश धारण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प किया गया। संस्था के संचालक ने समस्त छात्रों को संबोधित करते हुए दीपो के पर्व दीपावली का महत्व छात्र छात्राओं को समझाया ओर संस्था में समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र छत्राओ में शिक्षा के साथ साथ अन्य कला का भी विकास किया जा सके जिससे बच्चे भविष्य में अपनी कला का प्रदर्शन कर सके। कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में संस्था की उपप्राचार्य रीना जैन विशाल जैन शिक्षक आशा साहू वेश्णवी पालखानिया प्रियंका पूर्वी वर्मा सोनम नामदेव मैडम वर्मा मैडम सोनी सर आदि का विशेष सहयोग रहा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال