कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सम्मानित किया गया

कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सम्मानित किया गया
केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। कादीपुर तहसील के अखण्ड नगर विकास खण्ड के जय ज्ञान नगर उनुरखा गांव निवासी कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी को शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अयोध्या में आयोजित वृहद किसान मेला कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी लगातार कृषि क्षेत्र में नए नए कार्य कर रहे हैं वे इस समय मशरूम उत्पादन, तकनीकी खेती, जैविक खेती करने के साथ साथ कृषि विभाग की कई योजनाओं के मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा किसान उत्पादक संगठन(FPO) का गठन करके किसानों को एक समूह बना कर लाभ प्रदान किया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने अपने यूट्यूब चैनल मिशन अन्नदाता ही जीवन के माध्यम से अन्नदाता को समय समय पर तकनीकी जानकारी प्रदान करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय प्लाज्मा वॉटर तकनीकी पर कार्य किया जा रहा है जिसके माध्यम से अन्नदाता को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्लाज्मा वॉटर तकनीकी के माध्यम से अन्नदाता बीज सोधन के साथ साथ प्लाज्मा वॉटर को अलग अलग स्टेज पर फसल पर स्प्रे के माध्यम से फसल को प्राकृतिक बनाया जायेगा। यह तकनीकी का उपयोग करके किसान अपने फसल को कीड़े और रोग से बचा सकते हैं जिससे उनको अपनी फसल में किसी भी पेस्टीसाइड और इंसेक्टिसाइड के उपयोग करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अन्नदाता प्रकृति खेती और तकनीकी खेती उनाएं और अपना और अपनों का जीवन स्वस्थ बनाएं। कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी के इस उपलब्धि से बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (RSETI) सुल्तानपुर के निदेशक दिनेश कुमार सिंह और शीतला प्रसाद यादव,अमरनाथ व अन्य ने शुभकामना देते हुए खुशी जताई।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال