कंपोजिट विद्यालय सराय भूपति की प्रबंध समिति के चयन में एक बार फिर बड़ा खेल
सभासद पुत्र दीपक ने किया मीडिया को बाहर, 14 लाख के लिए कर दिया बड़ा खेल
प्रतापगढ़। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सराय भूपति कटरा गुलाब सिंह विकासखंड मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ में बहुचर्चित विद्यालय प्रबंध समिति का गठन तीसरी बार दिनांक 16 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ। अभिभावकों का आरोप है कि कोरमपूर्ण नहीं हुआ। अभिभावकों ने पत्रकारों को अवगत कराया तब पत्रकारों ने कार्यवाही रजिस्टर के संबंध में जानकारी लेना चाहा तब पत्रकारों को विद्यालय प्रांगण से बाहर कर दिया गया। 2 दिसंबर 2024 को गठित 11 सदस्यों में से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का विवाद था। परंतु 11 सदस्यों में से 9 सदस्यों को विवादित बताकर बाहर कर दिया गया और पुराने दो सदस्यों में से एक को अध्यक्ष और दूसरे को उपाध्यक्ष बना दिया गया। पुराने सदस्यों में अध्यक्ष पद हेतु ममता साहू तथा उपाध्यक्ष पद हेतु रवि कौशल को बना दिया। अभिभावकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व अध्यक्ष सीमा मिश्रा ने आरोप लगाया है कि यह सब भ्रष्टाचार विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में आए 14 लाख रुपए के लिए हो रहा है। एक तरफ प्रधानाध्यापक बालेंदु प्रताप सिंह और अध्यक्ष सीमा मिश्रा के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाता भी खुल गया है। यही नहीं प्रधानाध्यापक ने 2 दिसंबर 2024 की कार्यवाही रजिस्टर दिखाने से भी इनकार कर दिया।
Tags
शिक्षा समाचार