लखनऊ में स्कूल से लौटते वक्त दिनदहाड़े छात्रा से छेड़छाड़ की शर्मनाक वारदात, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में स्कूल से लौटते वक्त दिनदहाड़े छात्रा से छेड़छाड़ की शर्मनाक वारदात, आरोपी गिरफ्तार
केएमबी ब्यूरो उर्मिला सिंह
लखनऊ। नाबालिग छात्रा के साथ कार सवार युवक ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां इंदिरानगर इलाके में 16 वर्षीय छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूल से पैदल घर लौट रही थी, तभी एक कार सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी. इस मामले की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।


और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال