सुल्तानपुर जेल में पाक्सो केस में सजा काट रहे कैदी की मौत, पत्नी बोली- जहर दिया गया
सुल्तानपुर जिला कारागार में पॉक्सो के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल के सिपाही बंदी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जेल प्रशासन ने परिजनों को मौत की सूचना दी है।कादीपुर के राईबीगो गांव निवासी बंदी राम मूरत (50) पुत्र श्यामलाल लगभग एक वर्ष पहले पॉक्सो के एक मामले में जेल में सजा काटने के लिए पहुंचा था। गुरुवार शाम 5 बजे एकाएक उसकी हालत बिगड़ी। जेल प्रशासन ने उसे सिपाही दुर्गेश और अजय के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक कैदी के परिजनो के दी गई। सूचना पर पहुंची मृतक कैदी की पत्नी ने आरोप लगाया कि पति को जहर की सुई देकर मारा गया है। जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद ने बताया कि बंदी को शाम में सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। 2019 में कैदी पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ था। उसे 6 दिसम्बर 2023 को कोर्ट ने 7 साल कैद और 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई थी।
Tags
अपराध समाचार