समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को किया गया नज़रबंद

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को किया गया नज़रबंद

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जायस समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, युवज सभा व वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान जायसी को जायस पुलिस ने किया नज़रबंद। केन्द्रीय मंत्री अमीत शाह द्वारा डाक्टर भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी से नाराज़ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी कार्यालय गौरीगंज पर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान जायसी शामिल होने जा रहे थे इसी कारण जायस पुलिस ने उन्हें उनके घर पर नज़रबंद कर दिया। वहीं शमशाद खान जायसी ने कहा कि डाक्टर भीमराव अम्बेडकर संविधान रचैता है तथा बाबा साहब पर ग्रह मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, ग्रह मंत्री माफ़ी मांगे व पद से इस्तीफा दे। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष जायस से मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु सम्पर्क नहीं हो सका।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال