नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट- सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का किया अपमान

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट- सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का किया अपमान
 नई दिल्ली। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किए जाने का लगाए गंभीर आरोप। भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा है। आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्री की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال