कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ नहीं हुआ न्याय

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ नहीं हुआ न्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित स्थान नवम उपलब्ध कराकर सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद की गरिमा, मनमोहन सिंह जी की शख्सियत, उनकी विरासत और खुद्दार सिख समुदाय के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि इससे पहले सभी पूर्व प्रधानमंत्री को सर्वोच्च सम्मान और आदर दिया गया था। डॉक्टर मनमोहन सिंह जी इस सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। आज पूरी दुनिया उनके योगदान को याद कर रही है। सरकार को इस मामले में राजनीति और तंगदिली से हटकर सोचना चाहिए था।
प्रियंका गांधी ने लिखा कि सुबह डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के परिजनो को चिता स्थल पर जगह के लिए मशक्कत करते भीड़ में जगह पाने और जगह के अभाव में आम जनता को परेशान होते और बाहर सड़क से ही श्रद्धांजलि करते हुए देखा जिससे यह महसूस हुआ।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال