नेता जी का "जय हिन्द" का नारा बन गया भारत का राष्ट्रीय नारा, 128 वीं जयंती पर भाजपाइयों ने किया नमन
सुलतानपुर। मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती को भाजपाइयों ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने सुभाष पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या ने कहा आजादी की लड़ाई के दौरान नेताजी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा व जय हिंद जैसे नारों से लोगों में देशभक्ति के भावना की अलख जगाई थी। उन्होंने कहा नेताजी का साहसी नेतृत्व भारतीयों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने कहा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस साहस और धैर्य के प्रतीक थे। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। आज का दिन ऐसे महान सपूत व करिश्माई नेता को याद कर श्रद्धा से नमन करने का है। नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल ने कहा नेताजी का भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान अद्वितीय था।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता इन्द्रदेव मिश्रा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, रेनू सिंह, दिनेश चौरसिया, प्रदीप मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, राम चरित्र पाण्डे, राजीव सिंह, अनुज प्रताप सिंह, प्रदीप बरनवाल, मनीष साहू, अनुज श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, रवि श्रीवास्तव, मोहित साहू, अंकित अग्रहरि, सचिन अग्रहरि, रवि प्रकाश अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, सचिंद्र शुक्ला, रामदेव अग्रहरि, राकेश सोनी, राम नारायन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Tags
विविध समाचार