WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जगपति देवी की द्वितीय पूण्य तिथि पर मेधावियों व बजुर्गजनों का हुआ सम्मान

जगपति देवी की द्वितीय पूण्य तिथि पर मेधावियों व बजुर्गजनों का हुआ सम्मान
 सुल्तानपुर। बल्दीराय ब्लाक के पूरे तुलसीराम तिवारी का पुरवा में स्वर्गीय जगपति देवी की द्वितीय पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मेधावियों का सम्मान हुआ। पांच 80 वर्षीय स्वास्थ्य बुजुर्गजन सम्मानित हुए।ग्राम सभा सादुल्लापुर के सौ अल्पआय वर्ग परिवार के प्रतिनिधियों का कंबल भेंट किया गया। मुख्यअतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डा. अवधेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय व मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जगपति के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला संघ चालक डा अवधेश तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है, लेकिन इसके उपयोग का तरीका जानना भी जरूरी है। बताया कि त्रेतायुग का महाज्ञानी ज्ञान के दुरुपयोग के कारण ही दुरात्मा रावण बना। कहा शिक्षा का सदुपयोग करना होगा। सदमार्ग पर चलकर समाज व राष्ट्र के उन्नयन में सहायता करनी होगी। विशिष्ट अतिथि मनीषा पांडेय ने कार्यक्रम को सराहा। इसे ग्राम स्तर पर ही नहीं बल्कि जिला व प्रदेश स्तर के लिए उदाहरण है। कहा ग्राम सभा में मेधावियों को सम्मानित करना उन्हें प्रेरित करना है। उन्होंने आयोजक वीरेंद्र कुमार तिवारी को विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संयोजन इंजीनियर नवीन तिवारी, अभिषेक तिवारी व विवेक तिवारी ने किया।
सम्मानित होने वाले मेधावियों में कैप्टन बाल चंद इंटर कालेज मीरपुर , रामरति मेमोरियल चिल्ड्रन स्कूल रसूलपुर के मेधावी क्रमश: हर्षिता मिश्रा, आयुषी श्रीवास्तव, श्रद्धा यादव, साक्षी सिंह, वैभव अग्रहरि, अनिमेष यादव, आदित्य तिवारी, गौरव यादव, सुरेंद्र द्विवेदी को मेडल व पट्टी पहनाकर सम्मानित किया गया। गौरव यादव को स्वर्गीय रामबली प्रजापति सम्मान दिया गया। अन्य मेधावियों को स्वर्गीय रामसुमिरन, गयादीन, शिवमूर्ति व राममूर्ति सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा प्रेरणादायी बुजुर्ग पंडित राम कुमार शास्त्री, संकठा प्रसाद तिवारी व देवी प्रसाद, राम करन वर्मा व संत राम प्रजापति को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। देवी प्रसाद तिवारी ने नई पीढ़ी को खान पान अच्छा व खूब परिश्रम करने को कहा। इसके बाद सौ ग्राम सभा के सौ परिवारों के प्रतिनिधि सदस्यों को कंबल भेंट किया गया। इसके पहले सुंदरकांड के पारायण से इसकी शुरुआत हुई। वीरेंद्र कुमार व पत्नी शेष तिवारी ने आरती की। प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर राजधर शुक्ला, घनश्याम अग्रहरि, प्रदीप यादव, एबीवीपी के विभाग कार्यालय मंत्री दुर्गेश तिवारी, अमन वर्मा, रूपेश द्विवेदी, अमरनाथ तिवारी, रूप नारायण, तिवारी, करूणा शंकर तिवारी, अर्जुन यादव, जय प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन धर्मेंद्र शुक्ला ने किया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال