WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

महाकुंभ मेला क्षेत्र जाएंगे मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, भगदड़ हादसे की लेंगे ग्राउंड रिपोर्ट

महाकुंभ मेला क्षेत्र जाएंगे मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, भगदड़ हादसे की लेंगे ग्राउंड रिपोर्ट
 
प्रयागराज। महाकुंभ भगदड़ हादसे को लेकर पांच अधिकारियों की टीम प्रयागराज जाएगी. महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले मची भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई। महाकुंभ में अब अनुभवी ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सीएम योगी ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मुख्यमंत्री योगी आज फिर प्रयागराज आ सकते हैं। तीन फरवरी को पड़ने वाले वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। लखनऊ महाकुंभ में अब अनुभवी ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को ₹25-25 लाख की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव और डीजीपी को गुरुवार को घटनास्थल का दौरा कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वे हालात का जायजा लेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे। प्रयागराज में मौसम ने यू टर्न लिया है। सड़कें कोहरे से पटी पड़ी हैं। बावजूद इसके श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही।


और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال