भदैया में सावित्रीबाई फुले जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर: भदैया ब्लॉक में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रोटॉन संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्यागी ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पूर्वांचल जोन के उपाध्यक्ष विक्रमाजीत यादव ने किया। उद्घाटन ओंकार नाथ यादव ने किया।
वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के नारी शिक्षा, सामाजिक सुधार, और दलित-बहुजन उत्थान में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए उनके संघर्ष और समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों को याद किया।
अध्यक्षता कर रहे मनोज त्यागी ने बताया कि सावित्रीबाई भारत की पहली बालिका विद्यालय की प्रिंसिपल और किसान स्कूल की संस्थापक थीं। विरोध के बावजूद, उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और समाज सुधार के लिए निरंतर संघर्ष किया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के अधिकार और बहुजन समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद, और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई के विचारों को अपनाने और समाज सुधार के संकल्प के साथ हुआ।
Tags
विविध समाचार