WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं एवं दिए अविलम्ब निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं एवं दिए अविलम्ब निस्तारण के निर्देश
 सुलतानपुर 24 जनवरी। जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम, सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह सहित जनता दर्शन में आए फरियादीगण उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال