WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सीतापुर MP को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेप केस में चल रहे थे अंडरग्राउंड


सीतापुर MP को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेप केस में चल रहे थे अंडरग्राउंड
सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार हो गए हैं। उनके ऊपर रेप का आरोप है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट ने एक दिन पहले खारिज कर दी थी। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर (Rakesh Rathore) गिरफ्तार हो गए हैं। उनके ऊपर रेप का आरोप है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने राकेश पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। गुरुवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट ने एक दिन पहले खारिज कर दी थी। न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद 2 सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। इसके पहले सीजेएम न्यायालय ने सोमवार को सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने दो सप्ताह पहले शिकायत में कांग्रेस सांसद पर पिछले कई सालों से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का रोप लगाया था। पीड़िता ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग उपलब्‍ध कराए हैं। उसने लगातार धमकियां भी दी जा रही है। कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि महिला के आरोपों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद से सांसद फरार चल रहे थे।
महिला ने आरोप लगाया है कि 2018 में उसकी मुलाकात राकेश राठौर से हुई। उस समय वह विधायक हुआ करते थे। मुलाकात के दौरान राठौर ने महिला को तैलिक महासंघ सीतापुर का महिला जिलाध्‍यक्ष बना दिया। महिला का आरोप है कि 2020 में वह राकेश राठौर के बुलाने पर उनके घर गई थी। आरोप है कि राठौर ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद लगातार ब्‍लैकमेल करते रहे। महिला का आरोप है कि राकेश राठौर ने अपनी पत्‍नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया था। कई बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। आरोप है कि अगस्‍त 2024 में राकेश राठौर ने महिला को अपने घर बुलाया और सादे कागजों पर हस्‍ताक्षर करवाकर कहा कि अब तुम मेरी रखैल बनकर रहोगी वरना तुम्‍हें बदनाम कर दूंगा।


और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال