WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

बसंत पंचमी तक "नो व्हीकल जोन" रहेगा महाकुंभ मेला क्षेत्र, गाड़ियों की नो एंट्री, VIP पास भी नहीं चलेगा

बसंत पंचमी तक "नो व्हीकल जोन" रहेगा महाकुंभ मेला क्षेत्र, गाड़ियों की नो एंट्री, VIP पास भी नहीं चलेगा
केएमबी कुंदन पटेल
महाकुंभ 2025 मेला क्षेत्र में अब 25 जनवरी से 3 फरवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में सभी वाहन पास निष्प्रभावी रहेंगे। इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जोन रखा गया है।महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या पर तो दस करोड़ श्रद्दालुओं के संगन नगरी पहुंचने अनुमान हैं। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब 25 जनवरी से 3 फरवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में सभी वाहन पास निष्प्रभावी रहेंगे। इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जोन रखा गया है। मेला पुलिस ने महाकुंभ में उमड़ रही भीड़ और जनसुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया हैं। पुलिस ने भारी संख्या में आने वाले वाहनों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए जरूरी रूट डायवर्जन किए हैं ताकि महाकुंभ में व्यवस्था प्रभावित न हो और श्रद्धालु आराम से मेला क्षेत्र तक पहुंच सके।
नो व्हीकल्स जोन रहेगा महाकुंभ क्षेत्र
मीडिया सेंटर व अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर तक पहुंचने के लिए भी व्यवस्था में बदलाव किया गया है जिसके तहत मीडिया कर्मियों को गाड़ी किसी निकटवर्ती पार्किंग स्थल पर पार्क करने का आदेश दिया गया है जिसके बाद वो मीडिया सेंटर से आगे बढ़ने के लिए जीपीएस लोकेशन का पालन करें। पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इन निर्देशों का पालन करना जरूरी है। महाकुंभ को लेकर लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में भारी संख्या में लोगों की भीड़ संगम नगरी पहुंच रही है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है और तीन फरवरी को वसंत पंचमी का त्योहार है। महाकुंभ में ये दोनों ही दिन पवित्र स्नान के लिहाज से बेहद खास होते हैं। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में दस करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसकी वजह से ट्रैफिक को संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से फैसला लिया गया है। प्रशासन की ओर से भी इसे लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال