WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

प्रयागराज महाकुंभ का 41वां दिन: 10 बजे तक 51 लाख श्रद्धालुओ ने लगाई पवित्र संगम में डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ का 41वां दिन: 10 बजे तक 51 लाख श्रद्धालुओ ने लगाई पवित्र संगम में डुबकी
महाकुंभ का आज 41वां दिन है। मेला खत्म होने में 4 दिन और बचे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया जा रहा है। शहर से बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ रही। यहां से संगम की दूरी 10 से 12 किमी है।एंट्री पॉइंट्स पर रोके गए श्रद्धालुओं को कम से कम 10-12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि, उनकी सुविधा के लिए प्रशासन शटल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो, ठेले को चलने दे रहा है। हजारों की संख्या में बाइक वाले भी सवारी ढो रहे हैं। लेकिन, ये सभी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऑटो और ई-रिक्शा वाले एक किमी के 100 रुपए तक वसूल रहे तो बाइक वाले 50 रुपए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में लोगों को एंट्री पॉइंट्स से मेले तक जाने के लिए 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं। संगम स्नान का सुबह 10 बजे का ड्रोन फुटेज है। 10 बजे तक 51.61 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। शनिवार सुबह 10 बजे तक 51.61 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक करीब 59.92 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आखिरी वीकेंड पर प्रयागराज में एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक जाम लगा है। लोगों को 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब दो से तीन घंटे का समय लग रहा है।


और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال