WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

देवरिया में खाना बनाने पहुंची महिला के साथ गैंगरेप, केस दर्ज, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया में खाना बनाने पहुंची महिला के साथ गैंगरेप, केस दर्ज, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उप संपादक प्रदीप श्रीवास्तव
यूपी के देवरिया जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। खाना बनाने गई महिला के साथ युवक और उसके दोस्त ने मिलकर गैंगरेप किया। युवक ने पीड़िता से कहा था कि मुझसे दोस्ती कर लो जब बात नहीं मानी तो गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि 4 फरवरी की रात खाना बनाने गई थी जहां युवक और उसके दोस्त ने रेप किया। पीड़िता ने घटना के बाद पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता भलुअनी कस्बे में अपने मायके में रहती है और घरों में खाना बनाने का काम करती है। बीते 4 फरवरी की शाम बलिया जिले के रेवती के रहने वाले रूपेश सिंह ने महिला अपने यहां खाना बनाने के लिए बुलाया था। महिला ने जाने से इनकार कर दिया तो उसने मछली का व्यवसाय करने वाले अभिमन्यु से फोन पर उसकी बात कराई। अभिमन्यु से बात होने के बाद महिला खाना बनाने के लिए उसके घर पर पहुंच गई।
महिला का आरोप है कि रूपेश ने उससे कहा कि उसने लव मैरिज की है, उसकी पत्नी साथ नहीं रहती है। वह उसकी दोस्त बन जाए, लेकिन जब महिला ने रूपेश के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा और जबरन संबंध बनाए। इस दौरान अभिमन्यु भी पहुंच गया, उसने भी रेप किया। घटना बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी ने महिला से पूछताछ की और आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने रूपेश सिंह और उसके साथी अभिमन्यु के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال