WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग, पायलट सुरक्षित

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग, पायलट सुरक्षित
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल होने की सूचना सामने आई है। हेलीकॉप्टर एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होकर किसानों के खेतों में जा गिरा। हेलीकॉप्टर जलकर खाक हो गया है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचने के बात कह रहे हैं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो सका है।


और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال