WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम ने सुनी फरियादियों की फरियादें, दिए अविलम्ब निस्तारण के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम ने सुनी फरियादियों की फरियादें, दिए अविलम्ब निस्तारण के निर्देश

केएमबी संवाददाता 
सुलतानपुर 01 फरवरी।जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील लम्भुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  
  जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय। 
जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवास से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण आज ही मौका मुवायना कर निस्तारित करायें तथा रिपोर्ट शिकायत पोर्टल पर अपलोड करें। इसी प्रकार विद्युत, वन, पूर्ति विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का आज ही निस्तारण कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 61, पुलिस विभाग के 18, विकास विभाग से सम्बन्धित 09 एवं अन्य 07 प्रार्थना प्राप्त हुए, जिनमें 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष 95 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किये गये। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0पी0 चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा, उप जिलाधिकारी लम्भुआ मंजुल मयंक, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال