आगामी 25 मार्च तक किसान समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो आर-पार की लड़ाई को मजबूर होगा किसान
सुल्तानपुर। 11.3.2025 दिन मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुटकी मासिक बैठक जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे के अध्यक्षता में लंभुआ तहसील परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। सर्व सहमति से किसान पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि यदि 25 मार्च के पहले संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारियों से वार्ता नहीं कराई जाती है एवं समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो किसान आर पार की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होगा। इसके उपरांत 11 सूत्री मांग पत्र किसान पदाधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी लंभुआ को सौंपा एवं उप जिलाधिकारी द्वारा किसान पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि सभी विभाग के सक्षम अधिकारियों से अति शीघ्र वार्ता कराते हुए समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव श्याम कृपाल सिंह जिला अध्यक्ष रमाशंकर चौधरी तहसील उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह पी पी कमायचा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र दुबे भदैया ब्लॉक अध्यक्ष भगौती प्रसाद यादव महासचिव अनिल वर्मा राजेंद्र प्रसाद मिश्रा श्री रामपाल सतीश चंद्र गौड़ ब्रह्मदेव मिश्रा सरिता सिंह अमरावती सिंह पूजा धुरिया श्याम सरोज आदि सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
कृषि समाचार