WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

बांदा में कल्लू राजपूत को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, 27 साल से पार्टी में हैं सक्रिय

बांदा में कल्लू राजपूत को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी,  27 साल से पार्टी में हैं सक्रिय

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला
बांदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज 50 से अधिक जिलों के नए अध्यक्षों की सूची जारी की है। बांदा जिले में कल्लू राजपूत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कल्लू राजपूत 1996 से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा वार्ड अध्यक्ष के रूप में शुरू की। 2001 में उन्हें नगर अध्यक्ष का दायित्व मिला। इसके बाद वे जिले के महामंत्री के पद पर भी रहे। वे जिले में जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने के लिए जाने जाते हैं। बांदा के बायपास स्थित मुख्य जिला भाजपा कार्यालय में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कल्लू राजपूत ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में सफलता दिलाने के लिए पूरी मेहनत करने का संकल्प लिया है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال