WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

गोरखपुर में जनार्दन तिवारी दुबारा बने जिलाध्यक्ष, देवेश श्रीवास्तव बने महानगर अध्यक्ष

गोरखपुर में जनार्दन तिवारी दुबारा बने जिलाध्यक्ष, देवेश श्रीवास्तव बने महानगर अध्यक्ष

केएमबी ब्यूरो आनंद कुमार
गोरखपुर। बीजेपी नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन तिवारी को दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। वह संगठनात्मक चुनाव में विजयी घोषित हुए है। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय से उनके नाम की रविवार की दोपहर बाद घोषणा कर दी गई। वहीं देवेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने 40 नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की, 20 जिलाध्‍यक्षों के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। गोरखपुर पार्टी ने जनार्दन तिवारी पर विश्वास जताया है और उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया। जनार्दन तिवारी ने कहा मैं पार्टी के नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर एक बार फिर से विश्वास किया है। मैं गोरखपुर जिले के लोगों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और पार्टी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा और पार्टी के आधार को मजबूत बनाएंगे।जनार्दन तिवारी को इस पद पर फिर से नियुक्त करने पर, गोरखपुर के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
महानगर अध्यक्ष बने देवेश श्रीवास्तव
बीजेपी के महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव अब महानगर अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। वह अपना नया कार्यभार वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता से ग्रहण करेंगे। राजेश गुप्ता ने लगातार तीसरी बार महानगर अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। लगातार दो बार से अधिक बार अध्यक्ष न बनाये जाने के पार्टी के नियम के चलते उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।


और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال