WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 61 जिंदा कछुओं के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 61 जिंदा कछुओं के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लम्भुआ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो भाइयों को 61 जिंदा कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर लम्भुआ पुलिस ने चौकिया तिराहे से स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर भटौलिया बाग से दो संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप और सोनू के रूप में हुई है। दोनों पथरकट के पुत्र हैं और ग्राम पकड़ी, थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चार बैग बरामद किए, जिनमें 61 जिंदा कछुए मिले। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लम्भुआ में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक अरविन्द राम के नेतृत्व में कांस्टेबल संदीप यादव और जतिन कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال